{"_id":"668ec44a113150118e01eca9","slug":"submit-the-orders-issued-from-the-court-within-the-stipulated-time-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117457-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट से जारी होने वाले आदेशों को तय सीमा में प्रस्तुत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट से जारी होने वाले आदेशों को तय सीमा में प्रस्तुत करें
Wed, 10 Jul 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने अभियोजन व न्यायालय पैरोकार की समीक्षा की
- रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने अभियोजन व न्यायालय पैरोकारों के कार्यों की समीक्षा गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान सेशन व लोअर कोर्ट के समस्त पैरोंकारों को न्यायालय से जारी होने वाले आदेशों एवं अपेक्षित समस्त आख्या एवं सूचनाओं को नियत तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
एसपी ने ऑपरेशन शिकंजा, टाप-10, महिला संबंधी अपराधों, पाॅक्सो एक्ट, एक्शन प्लान व अन्य विचाराधीन वादों में साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक वाद में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने को बताया। पैरवी रजिस्टर, काज लिस्ट, जमानत सूचना रजिस्टर, रिमांड रजिस्टर, न्यायालय आर्डर बुक आदि को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने सभी पैरोकारों से कार्य सरकार के दौरान आ रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी कर उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। अभियोजन शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मियों से कहा कि यदि किसी महत्वपूर्ण मुकदमे से संबंधित साक्षियों की किसी कारण से गवाही न हो पाने की स्थिति पैदा हो रही हो तो उसके संबंध में उन्हें या एएसपी को तत्काल बताएं । पैरवी रजिस्टर व काज लिस्ट अध्यावधिक करने तथा थानों में पेंडिंग सीएस व एफआर की सूची तत्काल उपलब्ध कराने तथा कोर्ट मुंशियों से सामंजस्य स्थापित कर सात दिन के अंदर सभी को न्यायालय में दाखिल करने का भी निर्देश दिया। गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक मानिटरिंग सेल मनोज कुमार त्रिपाठी, पीआरओ एसपी इन्द्रभूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।