फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students will be able to resolve their career doubts through the portal

Sant Kabir Nagar News: पोर्टल के जरिये कॅरिअर की शंकाओं का समाधान करा सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 24 Jul 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to resolve their career doubts through the portal
संतकबीरनगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पंख पोर्टल के माध्यम से कॅरिअर हब बनाया जाएगा। प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल के माध्यम से कॅरिअर संबंधी वीडियो दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिससे छात्र-छात्राओं को अपने कॅरिअर का चयन करने की राह आसान हो सके। इसके संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक एक नोडल शिक्षक की तैनाती होगी। कॅरिअर हब में एक प्रश्न बाक्स लगाया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए पंख पोर्टल तैयार कराया गया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपने कॅरिअर की शंकाओं का समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में एक कक्षा का संचालन कॅरिअर हब के रूप में किया जाएगा। इस कक्ष को जीवंत और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न रंगों से सजाया जाएगा। इसमें कॅरिअर गाइडेंस के लिए नामित नोडल शिक्षक के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। इसमें यथासंभव प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्र छात्राओं को इससे संबंधित वीडियो भी दिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष में राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो, पोस्टर, पंफलेट, बैनर, कार्ड व अन्य सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा। कॅरिअर हब के लिए एक समिति का गठन होगा। इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष और नोडल शिक्षक सचिव के साथ दो अभिभावक शामिल होंगे। इसमें नौवीं और 11वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के अभिभावक रखे जाएंगे।

चार छात्र सदस्य के रूप में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद का कहना है कि विद्यार्थियों कॅरिअर मेले के जरिए एक छत के नीचे विभिन्न संभावनाओं से रूबरू कराया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed