Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students are assessing their preparation.

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थी परख रहे अपनी तैयारी

Fri, 20 Nov 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students are assessing their preparation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आते ही विद्यार्थियों ने तैयारी का आकलन शुरू कर दिया है। कोई मॉडल पेपर हल कर कमजोरियां तलाश रहा है तो कोई पुराने प्रश्नपत्रों और महत्वपूर्ण सवालों से खुद को परख रहा है। कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों से भी मार्गदर्शन ले रहे हैं, ताकि बचे समय में कमजोर विषयों पर ध्यान दे सकें।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी तक चलेंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी। मॉडल पेपर से विद्यार्थी प्रश्नों के स्वरूप, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने का अभ्यास कर रहे हैं। पुराने प्रश्नपत्रों से कमजोर अध्यायों की पहचान कर उन पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अभिषेक सिंह ने बताया कि वह विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स दे रहे हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि जल्द पाठ्यक्रम पूरा कराकर अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। शिक्षक विद्यार्थियों को परीक्षा की रणनीति समझाने और कमजोर विषयों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2026-27 का विषयवार पाठ्यक्रम, मॉडल पेपर और प्रश्न बैंक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा-10 और 12 का पाठ्यक्रम 10 जनवरी तक पूरा कराने का लक्ष्य है। इसके बाद रिवीजन कक्षाओं से विद्यार्थियों को तैयारी परखने का मौका मिलेगा।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed