{"_id":"64fe14d6fd247848ec0a0d74","slug":"student-scohlership-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-2720-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं 3,500 हजार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं 3,500 हजार छात्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छात्रों का बायोमेट्रिक एंथेटिकेशन कराने में शैक्षिक संस्थान लापरवाही बरत रहे है। 15 सितंबर तक मौका है,अन्यथा 3,500 छात्र छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से वंचित हो जाएंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि विभाग की छात्रवृति योजना के तहत वर्ष 2022-23 में जनपद के 159 शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत 9,399 विद्यार्थियों का कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से बायामेट्रिक एंथेटिकेशन कराया जाना है। शासन की ओर से चौथी बार तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है, अभी तक करीब 3500 छात्रों का बायो मैट्रिक एंथेटिकेशन नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी शैक्षिक संस्थानों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए है कि संबंधित बीएलई से समन्वय करके वंचित छात्रों का बायोमेटिक एंथेटिकेशन कराना सुनिश्चित कराएं,अन्यथा की दशा में शैक्षिक संस्थानों की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें काली सूची में डाला जाएगा। आगामी वर्ष में किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले सकें। संवाद