{"_id":"5fd7967b8ebc3e3ead4e34aa","slug":"student-return-money-khalilabad-news-gkp3768406117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से जानकारी होने पर नोटों से भरा पर्स लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से जानकारी होने पर नोटों से भरा पर्स लौटाया
विज्ञापन
नाथनगर में छात्र को सम्मनित करते लोग।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया से जानकारी होने पर नोटों से भरा पर्स लौटाया
- कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने छात्र को किया सम्मानित
- पर्स मालिक ने छात्र को दिया 2500 रुपये इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोशल मीडिया पर पर्स गुम होने की जानकारी मिलने के बाद छात्र ने पर्स को मालिक को लौटा दिया। सोमवार को छात्र के गांव में कार्यक्रम आयोजित करके लोगों ने छात्र का स्वागत किया। पर्स मालिक ने छात्र को 2500 रुपये इनाम के रुप में दिया।
क्षेत्र के नीबा होरिल निवासी अखिलेश लालजी यादव पांच दिसंबर को अपनी बुआ को बाइक पर बैठा कर घर वापस लौट रहे थे। बढ़या बागीचे के निकट तिराहे के पास उनका पर्स गिर गया। जिसमें रुपये के साथ जरूरी कागजात भी थे। छह दिसंबर को उन्हें पर्स गायब होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पर्स गायब होने की पोस्ट डाली और लौटाने वाले को 2500 रूपये इनाम देने का जिक्र किया। पर्स मझौवा एकडंगा निवासी स्नातक के छात्र 19 वर्षीय अमित कुमार चौरसिया को मिला था। सोशल मीडिया से जानकारी होने पर उसने पर्स को अखिलेश लालजी यादव को लौटा दिया। सोमवार को छात्र के गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उसे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पर्स मालिक ने पूर्व में घोषित 2500 रुपये का इनाम अमित को दिया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब छह हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मेडिक्लेम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि रखा था।