फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student profiles will also need to be updated on the U-DISE and Prerna portals.

Sant Kabir Nagar News: यू-डायस और प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की प्रोफाइल भी करनी होगी अपडेट

Mon, 17 Aug 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Student profiles will also need to be updated on the U-DISE and Prerna portals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र प्रोफाइल पूर्ण करना अनिवार्य है क्योंकि यह छात्रों के शैक्षिक यात्रा की ट्रैकिंग करने और डेटा केंद्रीकृत करने व उनके शैक्षिक अनुप्रयोगों तथा शासन द्वारा शैक्षणिक मदद पहुंचाने की पहचान करने में मदद करता है। यू-डायस पोर्टल पर हर विद्यार्थियों का आंकड़ा अपलोड करना होगा।
सोमवार को इस बाबत निर्देश जारी करते हुए बीईओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों को अपनी भौगोलिक स्थिति के अनुसार यू-डायस कोड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना है। इसके बाद प्रत्येक छात्र के लिए जनरल प्रोफाइल (जीपी), एनरोलमेंट प्रोफाइल (ईपी), फैसिलिटी प्रोफाइल (एफपी) सभी को अपडेट करना है। उन्होंने बताया विद्यालयों के पास अपना-अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोग्रेशन कार्य करते हुए उनका क्रमशः सामान्य खाका, शैक्षणिक खाका और सुविधा खाका कार्य भी ऑनलाइन संपादित किया जाना है। इस पोर्टल पर सत्र 2026-27 में नव-नामांकित बच्चों को भी जोड़ा जाना है। सभी प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को अगली कक्षा में प्रोग्रेशन एवं नव-नामांकित बच्चों का एंट्री या इंपोर्ट कार्य करते हुए उनकी जीपी, ईपी और एफपी निर्धारित अवधि के भीतर ही कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनरल प्रोफाइल में छात्र के सामान्य जानकारी जांचें और उसे पूरा करें। एनरोलमेंट प्रोफाइल में छात्र के दाखिला नंबर, प्रवेश तिथि, कक्षा, रोल नंबर, भाषा समूह, शिक्षा का माध्यम और पिछली कक्षा के परिणाम जैसी जानकारी भरें। फैसिलिटी प्रोफाइल में उक्त छात्र की पहचान, दिव्यांगता, सीखने की अक्षमता, प्रतियोगिता में भाग लेने, ऊंचाई, वजन, स्कूल से दूरी व माता-पिता की शिक्षा जैसी जानकारी भरें।
्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed