{"_id":"65e0ca6f6a3af9814a0ceb59","slug":"student-injured-in-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110567-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में परीक्षार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में परीक्षार्थी घायल
Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के हरिहरपुर मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के महुली हरिहरपुर मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बाइक सवार परीक्षार्थी ने आगे जा रही दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में परीक्षार्थी को काफी चोटें आईं। जबकि दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से घायल हुआ। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा था। परीक्षार्थियों ने बताया कि सोहरा बेगम इंटर कॉलेज मडहाराजा महुली में परीक्षा देकर पड़रहा गांव निवासी परीक्षार्थी मुकेश कुमार पुत्र राजेश बाइक लेकर तेज गति से घर जा रहा था। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास गोरखपुर जा रहे एक युवक की बाइक से पीछे से टक्कर मार दिया। आगे जा रहे बाइक सवार को जख्मी हो गया। जबकि पड़रहा गांव निवासी परीक्षार्थी मुकेश कुमार पुत्र राजेश को घायल अवस्था में हरिहरपुर स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।