{"_id":"585d61874f1c1bfd65e393d0","slug":"struggle-front-bped-performed-at-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएड संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित अपनी मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। पदाधिकारियों ने अनुदेशक काउंसिलिंग की तिथि घोषित करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमरेंद्र राय ने कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अनुदेशक के 32022 पदो पर चल रहे भर्ती प्रक्रिया के आवेदन की तिथि समाप्ति के एक माह के बीत जाने के बाद भी काउंसिलिंग तिथि जारी न होना चिंता का विषय है। इससे अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से यह भर्ती चुनाव की भेंट चढ जाएगी। सोमवार तक काउंसिलिंग की तिथि घोषित नहीं की गई तो पूरे प्रदेश के बीपीएड बेरोजगार मंगलवार को परियोजना कार्यालय लखनऊ में उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान प्रवीण पांडेय, अरुण राय, रामकुमार चौधरी, राघवेंद्र यादव, राघवेंद्र पांडेय, सर्वेश सिंह, ऋषि देव, संतोष कुमार, रजनीश राय, दयाशंकर भट्ठ, रमेश यादव, पवन पांडेय, संदीप पांडेय, राजेश यादव, पन्ने लाल, विनोद चौधरी, अनिल यादव, भीम समेत अन्य मौजूद रहे।