Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strictly deal with factionalists in Mahdeva

Sant Kabir Nagar News: महदेवा में गुटबाजी करने वालों से सख्ती से निपटें

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Strictly deal with factionalists in Mahdeva
महदेवा में विवादित जमीन का निरीक्षण करते एसडीएम। 
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेव में शनिवार को एसडीएम पहुंचे। विवादित भूमि का निरीक्षण किया। प्रस्तावित आरआरसी को आबादी के निकट नहीं बनने की बात कही। उन्होंने पुलिस से कहा कि इस मामले में गुटबाजी कर रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें तथा उनसे सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा में ग्राम समाज की भूमि पर खेल मैदान व आरआरसी निर्माण कार्य के लिए ब्लाॅक से स्वीकृति मिली है। कुछ दिन पूर्व राजस्व टीम द्वारा चिन्हित भूमि पर प्रधान द्वारा खेल मैदान कार्य शुरू कराया गया। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पहुंचे। अपनी भूमि होने की बात कहते हुए कार्य रूकवाने लगे। इसी बात को लेकर प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल हो गए। प्रधान संघ ने डीएम से मिलकर प्रकरण की जानकारी दिया। डीएम ने टीम गठित कर मामले की रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम और पुलिस महादेवा पहुंची। विवादित भूमि का निरीक्षण किया। चल रहे खेल मैदान कार्य को देखा। ब्लाक कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आबादी क्षेत्र में आरआरसी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। गांव के एक व्यक्ति ने खेल मैदान के निकट से रास्ता मांगा। जिसपर एसडीएम ने संबंधित राजस्व कर्मियों को नियम के तहत व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed