{"_id":"6a7618e9b65222bd2903985a","slug":"strict-stance-on-pending-investigations-negligence-will-not-be-tolerated-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155176-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं पर सख्ती, लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं पर सख्ती, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Fri, 07 Aug 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
- क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने सर्किल के सभी विवेचकों की बैठक की
संतकबीरनगर। थाना मेंहदावल परिसर में बृहस्पतिवार रात क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की। उन्होंनेे लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। बेवजह विवेचनाएं लंबित रखने पर सख्त नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और गुणवत्ता के साथ जांच पूरी कराने के निर्देश दिए। बैठक में जनशिकायतों की त्वरित सुनवाई, विधिक कार्रवाई, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, ई-समन, ई-साक्ष्य आदि मामलों पर भी चर्चा की। बैठक में सर्किल के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।