फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict measures during PET; 931 candidates remained absent

Sant Kabir Nagar News: पीईटी में सख्ती, 931 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 25 Oct 2026 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Strict measures during PET; 931 candidates remained absent
जीजीआईसी में पीईटी परीक्षा देने पहुंचे परीक्षा​र्थियों की लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के निगरानी के बीच दो पालियों में आयोजित हुई। इसमें 931 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद अंदर जाने दिया गया। इस दौरान केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों व उनके परिजन की भीड़ रही। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित हुई। हर पाली में 2952 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 2952 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 2474 परीक्षार्थी शामिल हुए और 478 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से दूसरी पाली में 2952 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 2499 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 453 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह शामिल था। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि समस्त केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने मुख्य गेट पर मौजूद रहकर परीक्षार्थियों की तलाशी करवाई उसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित भिजवा दिया गया।

----------
एसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को जिले में चल रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया और वहां पर चल रही परीक्षा को देखा। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस दौरान सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।


----------

अब 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा अब 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि दो दिन और परीक्षा होगी। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed