{"_id":"62a0d71fceea0d464c3d982d","slug":"stolen-2-khalilabad-news-gkp4396670112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना
कीमती जेवरात, नकदी और टेलीविजन आदि उठा ले गए चोर
चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के अचकवापुर में रहने वाले दरोगा के खाली मकान में चोरों ने चोरी की वारदात की। दरोगा के घर से चोर कीमती जेवरात और नकदी उठा ले गए। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू किया है।
अचकवापुर निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय भगवान उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती महराजगंज जिले में है। पीड़ित दरोगा सुनील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जून को वह और उसके परिवार के लोग लखनऊ गए हुए थे। सात जून को लोग वापस घर आए तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सभी आलमारी और बॉक्स के ताले टूटे हुए थे। उसके घर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोरों के जरिए 50,000 रुपये नकदी, 50,000 रुपये कीमत की सोने की चेन, 10,000 रुपये कीमत की चांदी के तीन पायल, 20,000 रुपये कीमत के पॉयजेब, 30,000 रुपये कीमत का मंगलसूत्र, 18,000 रुपये कीमत का टेलीविजन चोरी हुआ है। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।