फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sticks cracked on two sides when water went into drain, six injured

Sant Kabir Nagar News: नाली में पानी जाने पर दो पक्षों में चटकीं लाठियां, छह घायल

Thu, 01 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sticks cracked on two sides when water went into drain, six injured
धनघटा क्षेत्र के डुहिया खुर्द गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के डुहिया खुर्द में बुधवार को नाली में पानी बहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोगों को चोटें आई। एक पक्ष से दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।

तहरीर में प्रथम पक्ष की सीता देवी पत्नी अशोक ने लिखा कि बुधवार को लगभग आठ बजे उनके विपक्षी बलिराम, मनीराम सहित सात लोग उनके घर पर चढ़ गए। आरोपी लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इस घटना में सुभावती देवी, फेंकना, वंदना, बाबूराम को चोटें आई। घायलों को आनन-फानन में लोगों ने सीएचसी हैंसर पहुंचाया। जहां सुभावती देवी व फेंकना को सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में बलिराम, मनीराम, अमन व ममता सहित सात लोगों के विरुद्ध बलवा व मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के ममता देवी पत्नी बलिराम का आरोप है कि महेश सहित चार लोग नाली का पानी बहने को लेकर मारपीट करने लगे। इस दौरान ममता व विनय को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में मारपीट का केस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है। चोटिलों को मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed