{"_id":"6155f2188ebc3e0def3d94ce","slug":"state-workers-strike-from-5-khalilabad-news-gkp411237319","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में विजय प्रताप पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांच अक्तूबर से होने वाले चरणबद्ध आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। आंदोलन में प्राथमिक शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठन शामिल होंगे।
परिषद के जिला मंत्री रामभजन यादव ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच अक्तूबर को बाइक जुलूस निकाला जाएगा। 28 अक्तूबर को डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और 30 नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 सूूत्री मांग, जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली प्रमुख है। पुरानी पेंशन योजना को अगर बहाल नहीं किया तो सरकार को इसका जवाब चुनाव में मिलेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव व संरक्षक गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित सभी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन को सभी कर्मचारी व शिक्षक मिलकर सफल बनाएंगे। बैठक में अभय चौधरी, बद्री प्रसाद यादव, राजेश कुमार वर्मा, परमानंद यादव, ओम प्रकाश, सच्चिदानंद शुक्ल, अमित सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, दूबर नाथ, अनिल कुमार मिश्र, अवधेश यादव, राजेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।