{"_id":"66216b3e468e3dc5a5044524","slug":"standards-ignored-in-construction-of-interlocking-road-case-opened-in-bdo-investigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113015-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी , बीडीओ की जांच में खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी , बीडीओ की जांच में खुला मामला
Fri, 19 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के कुसम्हा ग्राम पंचायत का मामला
बालू डालकर बना दिया इंटरलाॅकिंग सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के कुसम्हा ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई। ईट गिट्टी में सीमेंट का प्रगोग नहीं किया गया। केवल बालू का प्रयोग कर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान व तकनीकी सहायक रामबेलास ने मानक की जांच की। सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई है।
मेंहदावल ब्लाॅक के कुसम्हा ग्राम पंचायत में 100 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बनाने की स्वीकृति कुछ समय पूर्व हुई थी। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। भुगतान के लिए कार्यदाई संस्था प्रयास कर रही है। खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश सिंह ने ब्लॉक तकनीकी सहायक रामबेलास के साथ इंटरलॉकिंग सड़क के मानक की जांच की। जांच में पाया गया कि परियोजना पर सीआईबी केवल दिखावटी तौर पर स्थापित किया गया है। जिस पर केवल परियोजना का नाम अंकित पाया गया।
इंटरलॉकिंग सड़क के चार स्थानों पर रेंडम जांच किया गया। जिसमें लोरिक यादव के घर के पास ईट गिट्टी में सीमेंट की मात्रा नहीं पाई गई। केवल बालू का प्रयोग पाया गया। इसी के साथ अन्य तीन स्थानों पर भी जांच की गई। मानक संतोषजनक नहीं पाया गया। ज्यादातर स्थानों पर बालू का प्रयोग करके ही निर्माण कार्य हुआ है। इंटरलॉकिंग सड़क में मानक की अनदेखी की पुष्टि होने पर खंड विकास अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
कुसम्हा ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क के गुणवत्ता की जांच की गई। सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली है। ज्यादातर स्थानों पर सीमेंट का प्रयोग नहीं पाया गया। बालू का प्रयोग कर निर्माण कार्य किया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई है।
-अमरेश सिंह, बीडीओ मेंहदावल