फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sporting talent promotion will Nikhari

प्रोत्साहन से निखारी जाएंगी खेल प्रतिभाएं

Sun, 04 Sep 2016 11:20 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 04 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sporting talent promotion will Nikhari
स्पोर्ट्स ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
 खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ऐसा करके गांवों में छुपी प्रतिभाएं निखारी जाएंगी। स्कूलों और स्टेडियम में रोड मॉडल के रूप में पीवी सिंधु और साक्षी मलिक की तस्वीर लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


खेलों से युवाओं में घटती रुचि  चिंता का विषय बन गई है। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में रुचि पैदा करने की पहल डीएम ने की है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर नियुक्त न्याय पंचायत समन्वयक और ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक सह समन्वयक और बीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। स्कूलों में कम से कम किसी एक खेल की सामग्री उपलब्ध रहना अनिवार्य होगा। स्कूलों में टूर्नामेंट आयोजित होंगे। क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबाल, टेबिल टेनिस, कुश्ती, बास्केट बाल, हॉकी, फुटबाल, हैंडबॉल आदि खेलों में विद्यार्थियों की रुचि पैदा की जाएगी। 
विज्ञापन


खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियाें को टी शर्ट, कैप आदि पुरस्कार में दिए जाएंगे। ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों  में चैंपियन खिलाड़ी को डीएम स्तर से अलग से पुरस्कृत किया जाएगा। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने कहा कि खेल को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में सार्थक पहल होगी। स्कूलों में कम से कम एक खेल का सामान अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा। व्यायाम शिक्षक विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिया गया है। स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल और स्कूलों में रोड मॉडल के रूप में ओलंपिक में मेडल जीतने वाली खिलाड़ी सिंधु और साक्षी मलिक की तस्वीर लगवाई जाएगी। खेल आपसी प्रेम के भाव को भी जागृत करता है, साथ ही शारीरिक रूप से भी स्वस्थ भी बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed