{"_id":"58f3a91b4f1c1beb02470a2b","slug":"spinning-mill-will-continue-by-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कताई मिल चालू कराकर रहेंगे : जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कताई मिल चालू कराकर रहेंगे : जय
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कताई मिल संघर्ष मोर्चा की बैठक मंे विधायक भ्ाी पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कताई मिल संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को कताई मिल परिसर में हुई। इसमें 17 वर्ष से बंद पड़ी संतकबीर सहकारी कताई मिल को चालू कराने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान वहां पहुंचे खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कताई मिल चालू कराने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने मिल से जुड़े दस्तावेजों को मजदूर नेताओं से मांगते हुए कहा कि उनके साथ मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से लखनऊ में मिलेगा। इस दौरान मिल चालू कराने की प्रक्रियाओं पर बातचीत की जाएगी। वे केवल कताई मिल ही नहीं बल्कि बंद गन्ना मिल और प्रोसेसिंग हाउस को भी चालू कराने का प्रयास करेंगे। मिल चालू होने से यहां के बुनकरों की दशा सुधरेगी और तमाम बेरोजगारों को काम मिलेगा। मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अशरफ अली ने कहा कि कभी मिल से हजारों लोगों के परिवार चलते थे। खुशहाली थी, आज उनके चेहरे मुरझाए हुए हैं। मजदूरों की बेटियों के हाथ धन के अभाव में पीले नहीं हो पा रहे हैं।
मजदूर बूढ़े होकर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। सीएम पर पूरा भरोसा है कि यह बंद पड़ी मिलें जरूर चलवाएंगे ताकि बुझे हुए मजदूरों के चेहरों पर फिरसे खुशहाली लौट आए। इस दौरान मिल मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कताई मिल को चालू करवाने का मांत्र पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राजेश वर्मा, प्रदीप कनौजिया, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश चौबे, गौरव मिश्रा, रणजीत यादव, सुजीत गुप्त, दुर्गा पांडेय, जोखन प्रसाद, संगीता वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, अबरार आलम, कमाल खान, ताज मोहम्मद, सत्यप्रकाश उर्फ सिपाही, चुन्नू नेता, बेचूराम, मोहम्मद, परशुराम, दीपनरायन, जोखन यादव, राम मिलन आदि मौजूद रहे।