फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP workers protested and burnt the effigy of the Home Minister.

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री का पुतला जलाया

Sat, 21 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
SP workers protested and burnt the effigy of the Home Minister.
संतकबीरनगर। गृह मंत्री अमित शाह के डाॅ. आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गृह मंत्री का पुतला भी जलाया। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर डटे रहे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया लेकिन वे परिसर में घुस गए। इसके बाद गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सपा कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक कलक्ट्रेट से मुख्य गेट तक डटे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के कुछ कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाए। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद सपा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे देश व प्रदेश में दलित, पिछड़ों एवं वंचित समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। कहा कि गृहमंत्री अमित शाह अपमानजनक टिप्पणी के लिए जनता से माफी मांगे। साथ ही गृहमंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया जाए।

वहीं सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दलितों का अपमान किया है। ऐसे में गृहमंत्री को अपने पद इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव लोरिक यादव, रामदरश यादव, शैलेंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, अरशद खान, अब्दुल अजीम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed