फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers made hangama over evm boxes removing

ईवीएम बॉक्स हटाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 05 Mar 2022 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
sp workers made hangama over evm boxes removing
ईवीएम बॉक्स हटाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के सामने परिसर में शनिवार को ईवीएम के खाली बाक्स को हटाकर कमरे में रखने की सूचना पर सपा कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय भी सहयोगियों के साथ पहुंच गए। पुलिस से झड़प के बाद परिसर में गए और सत्यता की जांच की। इसके बाद पुलिस कर्मियों की सूचना पर डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत कराया।

एचआरपीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाय गया है। उसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई हैं। ईवीएम की निगरानी पैरा मिलिट्री फोर्स कर रही है। शनिवार को कुछ कर्मचारियों ने परिसर से ईवीएम के खाली बाक्स को हटाकर कमरे में रखना शुरू कर दिया। इसकी सूचना सपा कार्यकर्ताओं को लगी, तो वे गेट के पास पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने भी देखा कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र लिखे बाक्स हटाए जा रहेे हैं। इसकी सूचना सपा से मेंहदावल प्रत्याशी जयराम पांडेय को दी। वह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इतने में ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय गेट के अंदर जाने का प्रयास करने लगे, तो पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई और वह परिसर में प्रवेश चले गए। पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि ये बॉक्स खाली हैं। इसमें ईवीएम नहीं है। ये अतिरिक्त बॉक्स बच गए थे। उसे हटाया जा रहा है, ताकि मतगणना के स्थान को निर्धारित किया जा सके। ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित है और सीसीटीवी की निगरानी में है। सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने बताया कि सूचना मिली तो वह मौके पर आए। खाली बॉक्स थे। स्ट्रांग रूम तक गए और ईवीएम सुरक्षित है। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि ईवीएम प्रत्याशियों की निगरानी में सील हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। परिसर के अंदर किसी का भी प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed