{"_id":"69e661b87fa5ff6b12027124","slug":"sp-workers-demonstrated-at-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-to-the-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149404-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते सपा नेता। संवाद
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल विभागीय जांच कराने और कार्रवाई किए जाने की मांग की।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को मेंहदावल क्षेत्र के सोनहा गांव में सुरेश यादव के भाइयों के साथ लूट की वारदात हुई। इस मामले में लोगों ने लुटेरों को पकड़ लिया और मेंहदावल पुलिस को सौंप दिया, लेकिन 85 हजार रुपये नहीं मिले। इस मामले में एक उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। न्याय मांगने वालों को धमकाया जाता है। इसे समाजवादी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी दोषी मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, नित्यानंद यादव, अवधेश यादव, लोरिक यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रिया पाठक, राम सिंह यादव, रियाज अहमद, श्रीनाथ कन्नौजिया, रविंद्र कुमार कन्नाैजिया आदि मौजूद रहे।