फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp protest on dm office

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sp protest on dm office
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- धनघटा पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें धनघटा पुलिस पर सपा के एक कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

हरिशचंद यादव का कहना है कि वह धनघटा गांव के रहने वाले है। वह प्रधान प्रतिनिधि भी हैं। गांव के ही कुछ लोग 16 मई को मंडी समिति की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर लोगों ने हाथापाई की। उसके बाद पुलिस से मिलकर फर्जी मुकदमा करा रहे हैं। पुलिस उनके घर जाकर जेल भेजने की धमकी दे रही है। पुलिस ने फर्जी तरीके से तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि अगर सपा कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सपा कार्यकर्ता पर जो भी मुकदमे दर्ज हैं, उसकी जांच कराकर न्याय दिलाया जाए और उत्पीड़न रोका जाए। इस दौरान पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राहुल यादव बादल, आलोक यादव सोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रमेश चंद यादव, फारूख खान, महेंद्र यादव, कल्याण सिंह, उमेश यादव, बबलू भंडारी, उपेंद्र यादव, मुलायम सिंह, ओंकार यादव, पन्ने लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed