फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients with skin conditions and diabetes arrived at the health fair.

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में पहुंचे त्वचा, शुगर के मरीज

Sun, 25 Oct 2026 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Patients with skin conditions and diabetes arrived at the health fair.
नगर उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में लगे जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 982 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 78, उदर रोग के 74, शुगर के 107, त्वचा रोग के 148 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली।
विज्ञापन

शिविर में आईं आरती देवी, सुनीता आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 32 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 32 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000000000000
मगहर में 66 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 66 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 66 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर, बलगम आदि मरीज शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है, ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। इस दौरान शालिनी पांडेय, विक्रमादित्य नागवंशी, एसटीएस बाबूराम चौधरी, शिवनंदन, आशा यादव, ललिता, नमिता, रजनी साव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed