फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp meeting

नए मतदाताओं के नाम बढ़वाएं : गौहर

Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
sp meeting
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक करते कार्यकत्रा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नए मतदाताओं के नाम बढ़वाएं : गौहर
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की बैठक में हुई मतदाता सूची पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराएं। ताकि समाजवादी पार्टी को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराया जाए। इसके लिए सभी बीएलओ से संपर्क कर नए मतदाताओं को फार्म भरवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी का है। समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। संचालन महासचिव राजमन यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रामदरस यादव, कोमल यादव, डॉ. एम रहमान अब्बासी, अखिलेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष के डी यादव, प्रदीप सिसौदिया, पवन छापड़िया, श्याम विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed