{"_id":"583f142f4f1c1b2616de50f8","slug":"sp-ltd-factory-bjp-lie-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा लिमिटेड फैक्ट्री, भाजपा झूठ का कारखाना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा लिमिटेड फैक्ट्री, भाजपा झूठ का कारखाना’
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
अशरफपुर में बसपा की जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि सपा कोई पार्टी नहीं बल्कि लिमिटेड फैक्ट्री है। जिसमें एक ही परिवार के लोगों का सभी पदों पर कब्जा है। इससे बढ़कर भाजपा है जो झूठ के सहारे केंद्र में आई और अब अपने वादे को भूलकर गरीबों के बजाय अमीरों के अच्छे दिन लाने का काम कर रही है। ऐसे दलों से सावधान रहते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा को सत्ता में लाएं। जिससे प्रदेश में सर्व समाज के लोगों का भला हो सके।
बुधवार को धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर में पार्टी की जनसभा में उन्होंने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में गुंडा, माफिया व जंगल राज कायम है। बहन व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिन्हें जेल में होना चाहिए वह थाने पर बैठकर दरोगा को आदेश दे रहे हैं। विकास कार्य ठप पड़े हैं। सपा ने अपने एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं हुआ। पुलिस में 40 हजार भर्ती में केवल इटावा, मैनपुरी समेत केवल पांच जिलों के लोग भर्ती किए गए। 70 जिलों के नौजवान रोजगार के लिए दर- दर भटक रहे हैं।
ऐसे में सपा को सत्ता से हटाने के लिए सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व ऐसी सरकार बनाने का काम करें जिसमें बड़े से बड़े अपराधी जेल में हों। करीब एक घंटे के संबोधन के दौरान बसपा नेता ने सपा व भाजपा पर जम कर प्रहार किया। नोटबंदी को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह अमीरों को लाभ पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सर्वाधिक काला धन भाजपा के लोगों के पास है। भाजपा के नेता बेटी की शादी में नोटबंदी के बाद भी पांच सौ करोड़ रुपये खर्च करते हैं उनसे कोई हिसाब नही लिया जा रहा है। अमीरों के कर्ज को माफ कर देने के कारण बैंक दिवालिया होने वाले थे बैंकों को बचाने के लिए गरीबों, किसानों और मजदूरों का धन बैंक में जमा कराया जा रहा है। नोट जमा करने और निकासी के लिए कोई धन्ना सेठ लाइन में खड़ा नही दिखता है।
सपा और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान दलित और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ आने से दोनों दल घबरा गए हैं। ये दल प्रदेश में दंगा कराने के फिराक में हैं।सभा को पार्टी के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू जी, धनघटा विधान सभा प्रभारी नीलमणि, संजय धुसिया, मशहूर आलम चौधरी, वेद प्रकाश मौर्य, श्रीकांत गौतम, तारिक हुसेन, रामजनक निषाद, कौशल कुमार, रामसिधारे आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर सपा छोड़कर पूर्व प्रधान रामप्रताप यादव , राजन यादव और भाजपा छोड़कर रामजपित राजभर के साथ कई लोग बसपा में शामिल हुए। वहीं बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने धनघटा में पार्टी के चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन भी किया।