फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sow oilseed crops using scientific methods.

Sant Kabir Nagar News: तिलहनी फसलों की करें वैज्ञानिक विधि से बुआई

Thu, 23 Jul 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sow oilseed crops using scientific methods.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र बगही में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की तरफ से नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स योजनांतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम व उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे।
केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम ने कहा कि तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक विधि से बुआई करने से उत्पादन एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्मों का चयन, समय पर बुआई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान तिलहनी फसलों की खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बना सकते हैं। वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण) डाॅ. देवेश कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डारा। उन्होंने किसानों को तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों, उत्पादन बढ़ाने वाली आधुनिक कृषि मशीनों एवं उपकरणों से बुआई, फसल की कटाई, मड़ाई, बीज प्रसंस्करण, सुरक्षित भंडारण तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक डाॅ. दुर्गेश कुमार मौर्य ने तिलहनी फसलों में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक कृषि वानिकी डाॅ. तरुण कुमार ने तिलहनी फसलों के आर्थिक एवं पोषण संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला। कहा किसानों को तिलहनी फसलों की अंतरवर्ती खेती वैज्ञानिक तकनीक से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed