फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Son died three hours after mother's death

Sant Kabir Nagar News: मां की मौत के तीन घंटे बाद बेटे ने तोड़ा दम, गांव में शोक की लहर

Thu, 05 Jan 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2023 10:18 AM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि अतुल अपनी मां राधिका देवी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे मां-बेटा हमेशा परेशान रहते थे। पिछले वर्ष अतुल की शादी हुई थी। पति की मौत से पीड़ित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Son died three hours after mother's death
बिड़हर घाट पर एक साथ जली मां बेटे की चिता। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

महली क्षेत्र के छितही के सगड़वा पुरवा में एक महिला की बुधवार को अचानक मौत हो गई। महिला के क्रिया कर्म की तैयारी चल रही थी, उसी बीच पहले से बीमार चल रहे बेटे की मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन घंटे के अंतराल में मां- बेटे की हुई मौत से गांव के लोग दहल गए।
विज्ञापन


छितही गांव के सगड़वा पुरवा निवासी 62 वर्षीय राधिका देवी पत्नी तीरथ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसी बीच वृद्धा की मौत हो गई। परिजन वृद्धा के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पहले से बीमार चल रहे 23 वर्षीय बेटे अतुल की तबीयत बिगड़ी तो लोग उसे बस्ती ले गए। बस्ती पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। तीन घंटे के अतराल में मां-बेटे की हुई मौत से पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अतुल अपनी मां राधिका देवी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे मां-बेटा हमेशा परेशान रहते थे। पिछले वर्ष अतुल की शादी हुई थी। पति की मौत से पीड़ित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। एक साथ मां-बेटे की अर्थी उठी तो पूरा गांव दहल उठा। देर शाम धनघटा क्षेत्र के बिडहर घाट पर मां-बेटे के शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed