{"_id":"6478dbf2f00de0d552009f06","slug":"soil-khanan-tractor-trolly-khalilabad-news-c-7-1-190285-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिट्टी खनन में चार ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिट्टी खनन में चार ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी सीज
Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के सोहरवलिया में देर रात अवैध मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली को एसड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। बिना अनुमति अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालों पर एसडीएम ने देर रात कार्रवाई की। रात में क्षेत्र के सोहरवलिया में अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर एसडीएम पहुंचे और अवैध मिट्टी खनन कर रहे लोगों को जबरदस्त फटकार लगाई तथा छह ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी को अपने कब्जे में लेते हुए सीज कर पुलिस सौंप दिया। नायब तहसीलदार को जांच कर खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सोहरवलिया गांव में देर रात अवैध रूप से मिट्टी खनन व ट्रैक्टर ट्राली से लादकर दूसरे जगह ले जाने की सूचना किसी ने एसडीएम के मोबाइल पर दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रात में एसडीएम जब मौके पर पहुंचे तो मौके पर दो ट्रालियों में मिट्टी लदी पाई। कागजात मांगने पर ट्रैक्टर चालक चुप्पी साध बैठे। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कड़ी फटकार लगाते हुए दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए सीज किए जाने का आदेश दिया।
इसके साथ ही सोहरवलिया में दो ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी को सीज किया है। वहीं खनन की जांच नायब तहसीलदार को सौंपते हुए खनन कराने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने का निर्देश दिया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि सोहरवलिया में दो ट्रैक्टर ट्राॅली, भरवालिया पांडेय में एक जेसीबी मशीन तथा चार ट्रैक्टर ट्राॅली अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ी गई। जिन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।