फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress will declare its candidate before six months of election

‘छह महीने पहले घोषित होंगे कांग्रेस प्रत्याशी’

Mon, 25 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
congress will declare its candidate before six months of election
डीघाबाईपास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव से छह महीने पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। वे सोमवार को डीघा बाईपास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।  
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है। केंद्र सरकार बने दो साल से ऊपर का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी योजना धरातल पर नहीं पहुंची है। कांग्रेस की योजनाओं को ही भाजपा अपनी योजना बनाकर चला रही है।
विज्ञापन


सिर्फ योजनाओं का नाम बदला जा रहा है। भाजपा के पास अपनी कोई भी योजना नहीं है। जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके। केंद्र सरकार ने चुनाव में जो वादा किया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया। यह सब जनता जान चुकी है। वहीं प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अराजकता चरम पर है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। आम जनता की फरियाद नहीं सुनी जा रही है। जनता कांग्रेस की तरफ निगाहें लगाए बैठी है। आने वाला चुनाव कांग्रेस का है। 

स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, आलोक यादव, मृत्युजंय चौबे, सुनील पांडेय, अजय सिंह, शिवसहाय शर्मा, मैनूद्दीन, पप्पू तिवारी, शमसुददीन, कौशिल्या देवी, पुनीता मिश्रा, राहुल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed