{"_id":"63e3f29e549634bb9b07da5f","slug":"six-mobile-squads-formed-to-check-board-examination-centers-khalilabad-news-c-7-1-47546-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए बने छह सचल दस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए बने छह सचल दस्ते
Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
-डीआईओएस, बीएसए, लेखाधिकारी माध्यमिक और डायट की अलग-अलग टीमें बनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नकल विहीन यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। इसमें शामिल सदस्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों की जांच करेंगे। नकल होने पर कार्रवाई करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। इन केंद्रों की जांच व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। एक सचल दस्ते का नेतृत्व वह करेंगे। इसके अलावा बीएसए, लेखाधिकारी माध्यमिक, डायट के प्रभारी प्राचार्य व दो राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में चार-चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
सचल दस्ता कभी भी, किसी भी विद्यालय में पहुंच कर कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थियों की जांच कर सकते हैं। जांच में अगर गड़बड़ी दिखती है तो मौके पर ही कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद से शुरू हो गया है। जल्द ही प्रश्नपत्र जिले में आ जाएंगे।