फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six injured in roadways bus

अनियंत्रित रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, छह यात्री घायल

Mon, 30 Sep 2019 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Six injured in roadways bus
महुली थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के पास पेड़ से टकराई रोडवेज बस। - फोटो : KHALILABAD
अनियंत्रित रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, छह यात्री घायल
विज्ञापन

- घायलों में चालक, परिचालक, स्वास्थ्य कर्मी शामिल
- बस में 14 यात्री थे सवार, घटना के बाद मची अफरातफरी
- सामने से गुजर रही तेज गति की ट्रक और गड्ढे से बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महुली क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के निकट सोमवार की सुबह निचलौल डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बस में सवार स्वास्थ्यकर्मी समेत छह यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को नजदीक स्थित प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

मुखलिसपुर से 14 यात्रियों को लेकर रोडवेज की बस निचलौल जा रही थी। जैसे ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर परशुरामपुर गांव के समीप बस पहुंची उसी दौरान सामने से गुजरी ट्रक और सड़क पर बने गढ्ढे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। बस सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बस में सवार चालक नोक्ता निवासी स्वामीनाथ यादव, अलीनगर निवासी जिला अस्पताल खलीलाबाद में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मी जय कुमार यादव, ग्राम नाथनगर निवासी रोडवेज गोरखपुर में तैनात लिपिक हरिप्रसाद कन्नौजिया, परिचालक अमित कुमार के अलावा यात्री राहुल, सुनीता घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर अगल-बगल गांव के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को निकट के एक प्राइेवट अस्पताल में इलाज कराकर उन्हें दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य स्थल के लिए भिजवाया गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed