{"_id":"6a24880a16d460326b081953","slug":"sister-lodged-an-fir-against-her-brother-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151734-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहन ने भाई के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहन ने भाई के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के औरंगाबाद अतरौरा निवासी एक युवती ने अपने भाई पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़िता सानिया का आरोप है कि वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही सिलाई का काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती है। आरोप है कि उसका भाई नौशाद उसे यह काम करने से मना करता है। तहरीर के अनुसार, एक जून की सुबह करीब आठ बजे नौशाद ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने सानिया के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसे और उसके पिता को घर से निकाल दिया गया, जिसके कारण दोनों दो-तीन दिनों से रिश्तेदार के यहां रहने को मजबूर है। मारपीट में घायल होने का दावा करते हुए युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच वह आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद