फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sir! get us a government lawyer

Sant Kabir Nagar News: साहब! हमें सरकारी वकील दिला दीजिए

Wed, 10 Jul 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sir! get us a government lawyer
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से जेल के बंदियों ने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता बुधवार को जिला कारागार पहुंचे। कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से जानकारी ली । इस दौरान कारागार में निरुद्ध एक कैदी ने कहा कि लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं से मुकदमे की पैरवी के लिए सरकारी वकील दिलाने की मांग की ।
जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लीगल एड काउंसिल सिस्टम कार्य कर रही है। एलएडीसीएस के अधिवक्ताओं के द्वारा मुकदमों की पैरवी तत्परता से किए जाने प्रभावित होकर अनेक बंदियों ने सरकारी अधिवक्ता के द्वारा पैरवी कराए जाने की मांग की। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज के द्वारा बताया गया कि सरकारी अधिवक्ता के द्वारा पैरवी कराए जाने की पात्रता मिलने पर ही अधिवक्ता मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मेंहदावल थानाक्षेत्र के गगनई राव गांव निवासी गंगू, बस्ती जनपद के रामेश्वरी पूरी मोहल्ला निवासी सूरज मिश्रा, दुधारा थानाक्षेत्र के हटवा गांव निवासी मो.जैद, बेलहर कला थानाक्षेत्र के करनजोत गांव निवासी मोहम्मद ताहिर के द्वारा सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया गया है। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो.दानिश, जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश तथा डिप्टी जेलर गीता रानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed