{"_id":"693dcfd070ea8ef989041872","slug":"siddharth-university-student-caught-cheating-in-semester-exam-rusticated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142723-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विवि : सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़ा, रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विवि : सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़ा, रस्टीकेट
Sun, 14 Dec 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी-स्रोत काॅलेज
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा शनिवार को चौथे दिन भी जिले के 54 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस दौरान एक परीक्षार्थी नकल सामग्री लेकर कमरे में पकड़ा गया। जिसे सचल दल ने रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन लिए एचआरपीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जहां पर दोनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराया गया।
विश्वविद्यालयीय परीक्षा के लिए जिले में एचआरपीजी काॅलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिले में परीक्षा के लिए 54 केंद्र बने हैं। जहां पर 52 हजार परीक्षार्थी नामांकित है। परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा एक बजे से चार बजे तक आयोजित हुई। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह की पाली में प्राचीन इतिहास की परीक्षा के दौरान एक कक्ष में परीक्षार्थी नकल सामग्री लेकर बैठा था और उसे उत्तर पुस्तिकाओ में उतार रहा था। जिसमे आंतरिक सचल दल ने पकड़ा और उसे रस्टीकेट कर दिया। वही प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। परीक्षा व्यवस्था में डॉ.अमरनाथ पांडेय, पूनम उपाध्याय, माया, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, नवनीत मिश्रा, सर्वेश दुबे आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।