फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   show cause notice to 4 bdo

नहीं सुधरी पीएम आवास की प्रगति तो कार्रवाई

Sat, 11 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
show cause notice to 4 bdo
नहीं सुधरी पीएम आवास की प्रगति तो कार्रवाई
विज्ञापन

सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर चारों बीडीओ से मांगा है जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ और परियोजना निदेशक डीआरडीए की लाख कोशिशों के बावजूद चार ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति में सुधार नहीं हो रहा है। सीडीओ ने चार ब्लॉकों के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि विकास खंड बेलहर कला में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति सुस्त है। वर्ष 2020-21 में 1858 आवास के लक्ष्य के सापेक्ष 1838 आवास पूर्ण हैं। जबकि 20 आवास अपूर्ण हैं। जबकि वर्ष 2021-22 में 883 आवास के सापेक्ष 866 आवास ही स्वीकृत करते हुए 836 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि दी गई है। जबकि 17 आवास स्वीकृति के लिए शेष है। 47 लाभार्थियों को प्रथम किस्त नही दी गई है। लक्ष्य के सापेक्ष 798 आवास पूर्ण हुए है। जबकि 85 आवास अभी अपूर्ण है। वर्ष 2016-17 के 12 आवास, 2017-18 के सात आवास, 2018-19 के सात आवास और वर्ष 2019-20 के 19 आवास भी अभी अपूर्ण हैं। इसी तरह सांथा विकास खंड में वर्ष 2021-22 में 1058 के सापेक्ष 1050 आवास की स्वीकृति हुई है। 1027 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी गई। स्वीकृति के लिए आठ आवास शेष हैं। 31 लाभार्थियों को प्रथम किस्त नहीं दी गई। अभी 121 आवास अपूर्ण हैं। इसके अलावा 2020-21 के 51 आवास अपूर्ण हैं। वर्ष 2016-17 के छह आवास, वर्ष 2017-18 के 13 आवास, वर्ष 2018-19 के एक आवास और वर्ष 2019-20 के 28 आवास अपूर्ण हैं। पौली विकास खंड में 2020-21 के 15 आवास अपूर्ण हैं। वर्ष 2021-22 में 168 आवास अपूर्ण हैं। यहां वर्ष 2016-17 के तीन आवास, वर्ष 2017-18 के एक आवास, वर्ष 2019-20 के छह आवास अभी तक पूर्ण नहीं कराए गए। जबकि विकास खंड नाथनगर में वर्ष 2020-21 में 31 आवास अपूर्ण हैं। वर्ष 2021-22 में लक्ष्य 2560 आवास हैं और सिर्फ 2530 आवास है। 30 आवास स्वीकृत नहीं हुए हैं। 297 आवास अभी अपूर्ण हैं। वर्ष 2016-17 के दो आवास, वर्ष 2019-20 के 122 आवास अभी अपूर्ण हैं। सीडीओ ने बताया कि समीक्षा में बेलहर, पौली, सांथा और नाथनगर ब्लॉकों की प्रगति बेहद खराब है। जबकि बार-बार बैठकों में इन ब्लॉकों के बीडीओ को हिदायत दी जाती है। बावजूद बीडीओ के स्तर से ध्यान नहीं दिए जाने की वजह से प्रगति सुधर नहीं पा रही है, जो खेदजनक और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है। इन चारों ब्लॉकों के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर संबंधितों क खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed