फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shops closed by drug businesses performed at Collectorate

दुकानें बंद कर दवा व्यवसाईयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय संस्था आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के भारत बंद के समर्थन में बुधवार को जिले के दवा व्यवसायियों ने दवा की दुकानें बंद रखी।

साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। दवा कारोबारियों का आरोप था कि आन लाइन दवा कारोबार की नीति के चलते दवा कारोबार चौपट हो जाएगा और व्यवसायियों के सामने रोजी-रोजी का संकट खड़ा होगा।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के बाद दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व फूड एण्ड ड्रग्स कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट कल्याण एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को दवा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखी। दवा कारोबारी जनपद इकाई के अध्यक्ष किशन लाल भाटिया के नेतृत्व में कारोबारी बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां पर दवा कारोबारियों ने कहा कि सरकार की नई दवा बिक्री नीति तथा लाइसेंस के नवीनीकरण का तब तक विरोध किया जाएगा, जब तक कि इसे वापस नहीं ले लिया जाता। दवा कारोबारियों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ई फार्मेसी नीति लागू कर छोटे दवा दुकानदारों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

कारोबारियों ने कहा कि फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त किया जाए और खुदरा दवा व्यापार में लाइसेंस के नवीनीकरण में हो रही परेशानी का निस्तारण कराया जाए। कारोबारियों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि एक तरफ सरकार कुछ दवाओं को सिर्फ चिकित्सकों के पर्चे पर देने का दबाव बनाती है तो दूसरी तरफ आन लाइन दवा कारोबार को बढ़ावा देकर नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री भी आसान कर रही है।


 ऐसे में सरकार को अपनी नीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है। प्रदर्शन के बाद दवा कारोबारियों ने प्रधापमंत्री, मुख्यमंत्री व फूड एण्ड ड्रग्स कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री रामशंकर जायसवाल, मंत्री सीताराम पांडेय, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अब्दुल रज्जाक खां, महेश चिरानिया, इकबाल अहमद, मोहम्मद खालिद, अब्दुल हकीम, ऋषि मुनि चौधरी, राम सूरत यादव, भारत गुप्ता, राजकुमार चौधरी, वृजेश गुप्ता, विनीत, अभिमन्यु यादव, दिवाकर गुप्ता, शंभू प्रसाद अग्रहरि, अम्बिका चौधरी, सूर्यमणि यादव, परमात्मा चौधरी, रुपेश चौरसिया सहित तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed