फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shopkeeper allegedly mistreated; father and son booked in FIR.

Sant Kabir Nagar News: दुकानदार से दुर्व्यवहार, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

Mon, 08 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper allegedly mistreated; father and son booked in FIR.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियाबारी गांव में प्लाई विक्रेता से पिता-पुत्र ने दुर्व्यवहार किया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुकानदार अखिलेश श्रीवास्तव ने तहरीर दी कि बनियाबारी में उनकी माडर्न प्लाई की दुकान है। 18 नवंबर को बनियाबारी के रवि पांडेय आए और कुछ सामान मांगने लगे। उस समय वह पूजा कर रहे थे। उनका मिस्त्री भी फर्नीचर का कार्य कर रहा था। रवि ने कहा कि पहले सामान दे दो फिर पूजा करो। आरोप लगाया कि इसके बाद वह गाली देने लगे। मना करने पर कालर पकड़कर धक्का दे दिया और जानमाल की धमकी देकर चले गए। इसकी शिकायत उनके पिता से की तो उन्होंने भी गाली देते हुए मारपीट पर आमादा होकर भगा दिया। इससे पूर्व भी दुकान पर सामान लेने आने पर उसने इसी तरह की हरकत की थी। कोतवाल ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed