फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shivam in race, former secondary school Bankatwa victorious in Kabaddi

Sant Kabir Nagar News: दौड़ में शिवम, कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा विजयी

Sat, 19 Oct 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shivam in race, former secondary school Bankatwa victorious in Kabaddi
- खलीलाबाद ब्लॉक की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक की न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गड़सरपार न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर, प्राथमिक स्तर बालक-बालिकाओं की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी इत्यादि के खेल हुए।
प्रतियोगिता में 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में शिवम प्रथम, कबड्डी बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़ही द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़ही द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में प्रथम स्थान पर सत्यम तथा द्वितीय स्थान पर अरुण रहे।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने कहा कि प्रतियोगिता में हार और जीत होती है, जिसमें हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि उसे और मेहनत कर आगे की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है, वह ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लाल बिहारी यादव, रामसनेही यादव, रामानुज यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, रमेश यादव, मोहसिना खान, उषा देवी, इफि्तखार अहमद, करुणेश, नूरुद्दीन अहमद, वर्षा भल्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed