{"_id":"64c0266fcdec12d9d2027e04","slug":"shiksha-mitras-demonstrated-regarding-adjustment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-757-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समायोजन को लेकर शिक्षा मित्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समायोजन को लेकर शिक्षा मित्रों ने किया प्रदर्शन
Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
- डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षा मित्र संघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान समायोजन समेत अन्य मांगों से संबंधित छह सूत्री मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 22 वर्षो से पढ़ा रहे हैं। शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षा मित्रों को पुनः समायोजित और नियमित किया जाए। साथ ही समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए और नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। उन्होंने कहाकि मृतक शिक्षा मित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्ति करे और टेट (टीईटी) पास शिक्षा मित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित कर दिया जाए। ।
इस दौरान विजय प्रताप सिंह, श्रवण कुमार यादव, अजय भारती समेत अन्य मौजूद रहे।