{"_id":"6afb48c9fda341297b0734d3","slug":"senior-officials-kept-receiving-minute-by-minute-updates-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160656-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पल-पल अपडेट लेते रहे उच्च अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पल-पल अपडेट लेते रहे उच्च अधिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों के बारे में जानकारी लेते रहे। इस दौरान घाटों पर सफाई व सुरक्षा के निर्देश देते रहे।
डीएम व एसपी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पक्का पोखरा खलीलाबाद, मगहर स्थित आमी घाट व गन्ना मिल पोखरा मोती तिराहा खलीलाबाद में हो रहे छठ पर्व की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेते रहे। छठ पूजा के दौरान घाटों को सुरक्षित किया गया था। घाट की गहराई चिह्नांकन एवं बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं मोटरबोट की तैनाती की गई थी।
इसके साथ ही चिकित्सा दल एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। सुरक्षा में पर्याप्त पुलिसबल एवं पीएसी की तैनाती भी की गई। घाट परिसर में सीसीटीवी कैमरे एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पार्किंग स्थल का चिह्नांकन एवं यातायात प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने अस्थायी चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा शिविर, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं पक्का पोखरा पर सीओ प्रियम राजेशखर पांडेय, कोतवाली जय प्रकाश दुबे मुस्तैद रहे।