फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   send money on dead women account

मृत लाभार्थी के खाते में भेजी गई आवास की रकम

Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
send money on dead women account
मृत लाभार्थी के खाते में भेजी गई आवास की रकम
विज्ञापन

- लाभार्थी की मौत से अनभिज्ञ रहे सचिव और प्रधान, बीडीओ कराएंगे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के बभनौली में प्रधानमंत्री आवास के एक लाभार्थी की आठ महीने पहले मौत हो गई थी। बावजूद इसके एक सप्ताह पूर्व मृतक लाभार्थी के खाते में आवास की रकम भेज दी गई। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो मामला सार्वजनिक हो गया। इससे प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा हो रहा है।

बभनौली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की निवासी इंद्रावती पत्नी राम सिंगार की मौत करीब आठ माह पहले हो चुकी है। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी सूची में शामिल था। इधर जब एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजा जाने लगा तो मृतक इंद्रावती के खाते में भी रकम भेज दी गई। जिसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो गलती पर पर्दा डालने के लिए सचिव व प्रधान कहने लगे की भूल हो गई। जब कि इस संबंध में तत्कालीन सचिव मेघनाथ चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इंद्रावती पत्नी रामसिंगार की मौत की जानकारी प्रधानमंत्री आवास की किस्त भेजने के बाद हो पाई। मृतक के पुत्र का नाम प्रधानमंत्री आवास सूची में है। यह रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने बताया कि किसी लाभार्थी की मौत आठ महीने पहले हुई और इसकी जानकारी सचिव और प्रधान को नहीं हुई। यह प्रकरण गंभीर है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed