{"_id":"6298f3abc6ac9f42a13d4112","slug":"send-letter-to-sp-khalilabad-news-gkp439034882","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा को उठा ले गए पट्टीदार, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा को उठा ले गए पट्टीदार, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। बाबा को ढूंढ रहे युवक ने पट्टीदारों पर उन्हें उठा ले जाने का आरोप लगाया है। आशंका है कि पट्टीदार संपत्ति का बैनामा करवाने की फिराक में हैं, लेकिन उसकी फरियाद स्थानीय पुलिस अनसुनी कर दे रही है। युवक ने एसपी से गुहार लगाई है।
महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरवनियॉ खुर्द में स्थित ठाठर गांव निवासी 35 वर्षीय हिरावन यादव का कहना है कि उसके पिता मुनिराम पांच भाई हैं। जिनमें पिता के अलावा चार भाई एकमत होकर बाबा 100 वर्षीय दशरथ यादव को घर से उठा ले गए। आरोप है चारों भाई घर की संपत्ति को अपने नाम करवाने की फिराक में है। इस बात की सूचना हरिहरपुर चौकी पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया। हिरावन यादव ने रजिस्टर्ड डाक से एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज हरिहरपुर मनोज पटेल ने बताया कि मामले का सुलहनामा चौकी पर हुआ था, लेकिन यदि कोई अपनी संपत्ति स्वेच्छा से किसी को लिखना चाहे तो पुलिस उसमें हस्तक्षेप कैसे कर सकती है।