फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Semriyawan-Badhaya road in bad condition, school children and passersby troubled

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां-बढ़या मार्ग बदहाल, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Semriyawan-Badhaya road in bad condition, school children and passersby troubled
सेमरियावां - बढ़या माफी मार्ग बदहाल, जगह जगह गड्ढे से राहगीर परेशान
सेमरियावां। विकास खंड क्षेत्र के सेमरियावां-बढ़यामाफी मार्ग बदहाल हो गया है। करीब 500 मीटर तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की खराब हालत से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। आए दिन बच्चे सड़क के गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढे के कीचड़ व गंदे पानी की छींटों से बच्चों के कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सेमरियावां चौराहे के स्थिति स्टेट बैंक के सामने से बीएमसीटी मार्ग से बढ़या माफी गांव से होते हुए छपियामाफी गांव तक यह मार्ग निकला है। इस मार्ग पर कई साल पहले बढ़यामाफी गांव छोर तक सीसी रोड निर्माण कराया गया। सड़क निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क टूटने लगी। धीरे-धीरे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गई। हल्की बारिश में राह से चलना दूभर हो जाता है। वाहनों के आने जाने से गड्ढे में जमा गंदे कीचड़ व पानी लोगों के कपड़े खराब कर देते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से दो निजी विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। इसके अलावा छपिया माफी, पिपरा डोमन, बढ़या माफी, परसादपुर, रसूलपुर समेत कई गांवों के लोग भी इसी रास्ते से बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों में आए दिन बाइक और साइकिल फंस जाती हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। बारिश होने पर स्थिति और भी बिगड़ जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्र के अरशदुद्दीन चौधरी, अबूजर चौधरी, सोनू, मुबारक हुसैन, हलीम आदि ने बताया कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके तथा किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

इस संबंध में एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही चार्ज संभालें है। पताकर संबंधित को सड़क ठीक कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed