फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Self-employment schemes were reviewed in the meeting of Udyog Bandhu.

Sant Kabir Nagar News: उद्योग बंधु की बैठक में स्वरोजगारपरक योजनाओं की हुई समीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Self-employment schemes were reviewed in the meeting of Udyog Bandhu.
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग की ओर से संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे एक-एक योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा की ओर से निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया। सीडीओ ने सभी विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने कहा कि सीएम युवा अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी 5.0 के लिए तैयार प्रस्तावों पर समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने समिति को बताया जिले को 2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष अब तक कुल 1107 करोड़ का जीबीसी रेडी पोर्टल पर कर दिया गया है। सीडीओ ने संबंधित विभागों को जीबीसी के लिए अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया ताकि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। बैठक में बब्लू गुप्ता, शिव शंकर विश्वकर्मा, पीएम विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed