{"_id":"690f9898db3cf8d78c086ada","slug":"secretary-accused-of-arbitrariness-in-distributing-fertilizers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140931-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सचिव पर खाद बांटने में मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सचिव पर खाद बांटने में मनमानी का आरोप
Sun, 09 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर ब्लॉक की साधन सहकारी समिति रमवापुर पठान के सचिव पर खाद वितरण में मनमानी का आरोप लगाया गया है। भाजपा नेता ने एसडीएम मेंहदावल से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में भाजपा नेता उदय राज यादव ने कहा कि वह शनिवार को समिति पर 10 से चार बजे तक बैठे रहे। सचिव व उनके चपरासी गोदाम पर ताला जड़कर लापता रहे। शाम चार बजे के बाद कुछ लोगों को लेकर सचिव गोदाम पर पहुंचे तथा खाद बांटने लगे। अन्य लोगों ने भी खाद की मांग की, तो सचिव अभद्रता की। लोगों को वहां से हटने के लिए कहा। आरोप है कि 27 अक्तूबर को कालाबाजारी के संदर्भ में शिकायत की गई थी, जिसका फर्जी ढंग से निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने सचिव व चपरासी के खिलाफ जांच कर कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रमवापुर पठान के सचिव रितेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खाद का वितरण नियमानुसार किया गया है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। संवाद