फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Second accused of selling Gorakhpur woman in Rajasthan arrested

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर की महिला को राजस्थान में बेचने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Second accused of selling Gorakhpur woman in Rajasthan arrested
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोरखपुर की महिला को राजस्थान ले जाकर बेचने के मामले में शनिवार को दूसरे आरोपी को एआरटीओ आफिस गेट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। राजस्थान के दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।
विज्ञापन

रीता देवी पत्नी दिलीप शर्मा निवासी मिनवा टिकरिया थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ने तीन दिन पूर्व आरोपी राजमती पत्नी शिवलाल निवासी बिलंदपुर खता गोरखपुर, जितेन्द्र पुत्र सेठ निवासी बनकटवा जनपद गोरखपुर और दो अन्य आरोपी महावीर व सीताराम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजमती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने अब केस गोरखपुर ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में उच्चाधिकारियों के स्तर से लंबी कागजी कार्रवाई को देखकर कोतवाल सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले से संबंधित वांछित आरोपी जितेन्द्र भारती पुत्र स्वर्गीय सेतु निवासी बनकटवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को एआरटीओ ऑफिस गेट के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed