फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scope princes Deepiaro

प्रधानों ने डीपीआरओ को घेरा

Wed, 21 Sep 2016 11:17 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 21 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Scope princes Deepiaro
विकास भवन में डीपीआरओ का घेराव करते प्रधान संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर ब्लॉक में एडीओ पंचायत के पद को लेकर चल रही खींचतान से नाराज ग्राम प्रधानों ने बुधवार को हैंसर प्रधान संघ अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव की अगुआई में डीपीआरओ का घेराव किया। कहा कि 20 दिन में चार एडीओ के आने-जाने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी प्रधानों ने डीएम को भी दी।
विज्ञापन


प्रधानों का आरोप है एडीओ पंचायत राम आशीष चौधरी का तबादला बस्ती होने के बाद यहां पर सबसे कनिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी दिवाकर सिंह को एडीओ पंचायत का कार्यभार सौंप दिया गया। कुछ दिन बाद सभाजीत यादव को एडीओ की जिम्मेदारी दी गई। बाद में सभाजीत को दबाव देकर लंबे अवकाश पर भेज दिया गया। उसके बाद फिर मंगलवार को दिवाकर सिंह को एडीओ पंचायत का कार्यभार सौंप दिया गया। 
विज्ञापन



आरोप है कि यह सब कमीशनखोरी के चक्कर में हो रहा है। प्रधानों की मांग थी कि सभाजीत यादव को या तो वापस लाया जाए या फिर उनकी जगह पर ब्लॉक में जो भी वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी हो, उसे एडीओ पंचायत का कार्यभार सौंपा जाए। कनिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी दिवाकर सिंह को किसी भी दशा में एडीओ पंचायत पद पर तैनाती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद हैंसर में वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी राम नरायन तिवारी को एडीओ पंचायत पद पर तैनाती दी गई है। अब वहां कोई विवाद नहीं है। इस दौरान हैंसर के पूर्व प्रमुख राम अशीष यादव, अनीता यादव, सर्वेश्वरी देवी, मुसाफिर यादव, माधुरी देवी, श्यामबिहारी, अशोक कुमार, नितीश सिंह, सुशीला, राममिलन यादव, दुर्गा चौहान, विश्वा यादव, भूपेंद्र यादव ,राजेश यादव, रिंकी यादव, यशोदानंद, हरिश्चंद्र यादव, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed