फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   scam in 2 villages of basti

जांच में बस्ती जिले की दो ग्राम पंचायतों में अनियमितता उजागर

Thu, 02 Sep 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
scam in 2 villages of basti
जांच में बस्ती जिले की दो ग्राम पंचायतों में अनियमितता उजागर
विज्ञापन

लोक आयुक्त से बस्ती सदर ब्लॉक के खदरा और बहादुुरपुर ब्लॉक के कन्हौली में कराए गए कार्यों की हुई थी शिकायत
मंडलायुक्त के निर्देश पर संतकबीरनगर के एडीएम, सीडीओ और अपर आयुक्त वित्त की संयुक्त टीम ने की जांच
जांच में सामग्री के भुगतान में आयकर और जीएसटी की कटौती जमा न कराए जाने से शासकीय राजस्व की हुई क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बस्ती जनपद के अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की लोक आयुक्त से हुई शिकायत पर मंडलायुक्त की गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच में अनियमितता उजागर हुई है। टीम ने जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेज दी है। जांच में दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह और सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि बस्ती सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खदरा में प्रधान और सचिव के जरिए कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत लोक आयुक्त से हुई थी। इसी तरह बहादुुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्हौली में पूर्व प्रधान और एवं सचिव के जरिए कराए कार्यों की शिकायत लोक आयुक्त से की गई थी। सचिव लोक आयुक्त ने आरोपों की जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त की ओर से प्रकरण की जांच के लिए संतकबीरनगर के एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र और अपर आयुक्त वित्त बस्ती मंडल की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने 14 अगस्त को दोनों ग्राम पंचायतों में पहुंच कर शिकायतों की स्थलीय जांच की। जांच अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत खदरा में 30 बिंदुओं पर शिकायत हुई थी। जिसकी बिंदुवार जांच की गई। जांच में दो परियोजनाओं के अभिलेख सचिव द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए तथा की गई आयकर कटौती जमा से संबंधित एवं जिन बिलों पर आयकर की कटौती नहीं की गई है, उसका कोई कारण नहीं बताया गया। इसके कारण 10,009 रुपये की शासकीय राजस्व की क्षति हुई है। उसके लिए संबंधित भुगतान करने वाले ग्राम प्रधान अलीमुन एवं तत्समय के सचिव ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी दोषी प्रतीत होते हैं। अधिकतर निर्माण कार्य वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 तक के कार्य है। वर्तमान में खड़ंजा कहीं-कहीं दबा हुआ पाया गया। दो परियोजनाओं की सामग्री के बाउचर प्रस्तुत नहीं किए गए जाने से अभिलेखों की जांच किया जाना संभव नहीं सका। इसके लिए ग्राम सचिव अरिमर्दन प्रताप मणि, अमरनाथ गौतम एवं भारत नाथ यादव जिम्मेदार हैं। प्राक्कलन में लेबर सेस प्रावधान नहीं किया गया है, जो श्रमिकों के कल्याण के लिए आवश्यक होता है। श्रमिकों के हित को हानि पहुंचाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए अवर अभियंता विकास खंड बस्ती सदर बस्ती जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र केकी कन्हौली ग्राम पंचायत में दस बिंदुओं पर शिकायत हुई थी। इसकी बिंदुवार जांच की गई। जांच में पाया गया कि सामग्री का जो भी भुगतान किया गया है, उस पर आयकर एवं जीएसटी की कटौती जमा न किए जाने से 8629 रुपये की शासकीय राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। इसके लिए भुगतान से संबंधित ग्राम प्रधान निसार अहमद एवं ग्राम विकास अधिकारी तनवीर अशरफ तथा पंकज सिंह दोषी हैं। अन्य परियोजनाओं के अभिलेख एवं बाउचर प्रस्तुत न किए जाने से उसकी जांच किया जाना संभव नहीं हो सका। इसके लिए पूर्णतया ग्राम सचिव ग्राम विकास अधिकारी तनवीर अशरफ जिम्मेदार एवं दोषी हैं। प्राक्कलन पर संबधित अवर अभियंता के हस्ताक्षर न होना उसकी संदिग्धता परिलक्षित हो रही है। प्राक्कलन में लेबर सेेस प्रावधान नहीं किया गया है, जो श्रमिकों के कल्याण के लिए आवश्यक होता है। श्रमिकों के हित को हानि पहुंचाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए अवर अभियंता विकास खंड बहादुरपुर बस्ती जिम्मेदार हैं। उक्त से स्पष्ट हो रहा है कि उक्त कार्यों के अपूर्ण अभिलेख तैयार एवं प्रस्तुत करने में एवं शासकीय राजस्व की क्षति के लिए संबंधित भुगतान करने वाले ग्राम प्रधान निसार अहमद, एवं ग्राम विकास अधिकारी तनवीर अशरफ एवं पंकज सिंह दोषी हैं। जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed