फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sasur drowned to rescue damad

सरयू में डूब रहे दामाद को बचाने में ससुर लापता

Sat, 11 Jun 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
sasur drowned to rescue damad
सरयू में डूब रहे दामाद को बचाने में ससुर लापता
विज्ञापन

मदरहा घाट पर सरयू नदी में स्नान के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब रहे दामाद को बचाने के प्रयास में ससुर नदी में लापता हो गए जबकि दामाद बच गए। नदी में लापता ससुर की तलाश करने में गोताखोर जुटे हुए थे।

धनघटा क्षेत्र के कटहा उर्फ भिटहा गांव निवासी दीपक की मौत हुई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग सरयू नदी के मदरहा घाट पर गए हुए थे। 52 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ चंदौली माफी गांव निवासी 26 वर्षीय अपने दामाद करम हुसैन के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। नदी में स्नान करने के दौरान करम हुसैन डूबने लगे तो उनके ससुर मोहम्मद यूसुफ उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ अपने दामाद करम हुसैन को बचाने में कामयाब हो गए लेकिन खुद नदी में डूबकर लापता हो गए। स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश देर शाम तक नदी में करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसओ केडी सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों से नदी में डूबे मोहम्मद यूसुफ की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed