फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar news

Sant Kabir Nagar News: ‘त्योहार में खलल डालने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई’

Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
santkabirnagar news
- कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी पर्व को शांतिपूवर्क मनाने की अपील की गई। डीएम ने पर्व में खलल डालने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले में त्यौहारों को मनाए जाने की परंपरा रही है। इस परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाईचारे से परंपरागत तरीके से मनाए। डीएम ने नवरात्र के दौरान बिजली व्यवस्था की आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास एवं मूर्ति विसर्जन के रास्तों का निरीक्षण कर ढीले एवं लटके हुए तारों को ठीक करा दिए जाएं।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत सहित सभी सब डिवीजन अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा में पंडालों की स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यवस्थाओं के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों व विभागीय कार्यों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते आवश्यकतानुसार ठीक करा लिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी, फिर भी उन्होंने स्थानीय लोगों से इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डाॅ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम शैलेश दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed