फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Husband's friend extorted three and a half lakh rupees by having physical relations.

Sant Kabir Nagar News: पति के दोस्त ने शारीरिक संबंध बनाकर ऐंठ लिया साढ़े तीन लाख रुपये

Mon, 12 Aug 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Husband's friend extorted three and a half lakh rupees by having physical relations.
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाकर साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पति के दोस्त जो गांव के हैं, उसके करीब आ गए। दोनाें के बीच सहमति से शारीरिक संबंध बन गया। महिला ने प्रेम संबंध में धीरे-धीरे उन्हें तीन लाख 50 हजार रुपये उधार दे दिए। आरोप है कि उसी दौरान पति के दोस्त ने महिला के मोबाइल से पर्सनल फोटो निकाल लिए। जब महिला ने रुपये मांगे तो पति के दोस्त ने अभद्र व्यवहार करते हुए देने से इंकार कर दिया। उसके बाद उसका पर्सनल फोटो गांव व परिवार के लोगों के व्हाट्सएप पर भेज दिया है। जब महिला को यह जानकारी हुई तो उसे शरमिंदगी हुई। इसका विरोध करने पर अब पति का मित्र हत्या व तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर धमकी व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed